शाहबाद: पीएमश्री कछियाथाना विद्यालय में 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर का समापन हुआ
Shahbad, Baran | Jun 6, 2026 जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर का विश्व पर्यावरण दिवस पर समापन हुआ। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को कागज के खिलौने बनाना, कबाड़ से जुगाड़, कंप्यूटर की सामान्य जानकारी, टाइपिंग, योग एवं खेल गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।