राघोगढ़: धरनावदा सरकारी स्कूल में बंदूक लेकर पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल लहराते निशाना लगाते दिख रहे, DEO बोले संज्ञान में है
Raghogarh, Guna | Jun 22, 2026 राघोगढ़ ब्लॉक के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल धरनावदा में पदस्थ एक शिक्षक का बंदूक लेकर स्कूल में पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में शिक्षक निशाना लगाते बंदूक लहराते नजर आ रहे है। CCTV वीडियो मैं अप्रैल 2026 की तारीख लिखी है। DEO समर सिंह राठौर ने कहा, वीडियो संज्ञान में है प्रतिवेदन मांगा है जो तथ्य सामने आएंगे आगे कार्रवाई की जाएगी।