होशंगाबाद नगर: एसपीएम पुलिया के पास युवक से दो लोगो ने सब्बल और रॉड से की मारपीट,युवक लहूलुहान,अस्पताल में भर्ती,आरोपियों पर मामला दर्ज
ग्वालटोली के एसपीएम पुलिया के पास युवक के साथ दो लोगों ने आपसी विवाद के चलते सब्बल एवं रॉड से मारपीट का मामला जिला अस्पताल से मंगलवार सुबह सामने आया घटना सोमवार देर शाम की है पुलिस ने रात करीब 12 बजे मामला थाने में दर्ज कर लिया है पुलिस के मुताबिक शुभम खंडारे के साथ रोहित बाबरिया एवं विजय रैकवार आपसी विवाद के चलते मारपीट की इससे पीड़ित घायल हो गया।