ग्वालियर गिर्द: रात 2 बजे होटल में हंगामा, खाने के बिल को लेकर जमकर चले घूंसे
ग्वालियर में देर रात एक होटल में खाने का बिल विवाद की वजह बन गया। पड़ाव थाना क्षेत्र के स्टेशन बजरिया स्थित होटल में ग्राहकों और स्टाफ के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। रात करीब 2 बजे हुए इस हंगामे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं घटना के बाद देर रात तक होटल खुले रहने पर भी सवाल उठने लगे हैं।