बुधवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया गया। मंगलवार की रात 10 चेक पॉइंट्स पर पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने 1421 वाहनों की सघन तलाशी ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि खनिज संसाधनों का अवैध दोहन और नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नही