पूरनपुर: डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत, दो लोग गंभीर घायल
पूरनपुर। नेशनल हाईवे पर तिवारी पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर पिपरिया मोड़ के पास सोमवार दोपहर डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म निवासी साधना गायन पत्नी सनातन गायन अपने देवर तारक, बच्चों खुशबू व सानतुनू