शाहपुरा: करोड़पति बनाने का झांसा देने वाले ठग बरगी पुलिस के हत्थे चढ़े, पूछताछ में हो सकता है बड़ा खुलासा
महज 28 हजार रुपये के लालच ने 5 करोड़ का सपना दिखाने वाले दो शातिर ठगों को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के सख्त निर्देश पर बरगी पुलिस ने जाल बिछाकर उत्तर प्रदेश निवासी नवीन नाथ और विक्रम नाथ को गिरफ्तार करने में 2 दिन पहले ही सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से 20 हजार की नगदी, एक बलेनो कार और मोबाइल जप्त किया गया है।