ओबरा: कोन पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में दो युवकों को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया
Obra, Sonbhadra | Feb 28, 2026 सोनभद्र पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर की गई।आरोपी मुस्तफा रजा और सईदा हुसैन ने अपनी पहचान छिपाकर एक नाबालिग लड़की को घर छोड़ने का झांसा दिया। वे उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर थाना क्षेत्र के ग्राम बरवाखाड़ के जंगलों में ले गए।