परिहार: बेला-सेना सड़क पर जलजमाव में डाली गई ईंट बनी जानलेवा, हादसे की आशंका
बेला-सेना मुख्य सड़क पर जलजमाव के कारण आवागमन सुचारु रखने के लिए सड़क पर ईंट के टुकड़े डाल दिए गए थे। अब ये ईंटें उखड़कर सड़क को पूरी तरह उबड़-खाबड़ बना चुकी हैं, जिससे राहगीरों के लिए सफर जानलेवा हो गया है। विशेषकर बाइक और साइकिल सवारों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक फिसलकर गिर चुके हैं और कभी भी ब