दातागंज: उसावां कस्बे में इनवर्टर की बैटरी फटने से एक बच्ची घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
शनिवार दोपहर 3 बजे के लगभग उसावां कस्बे में इनवर्टर की बैटरी फट गई । जिससे एक 8 वर्षीय बच्ची घायल हो गई। घायल निधि पुत्री मुनेश को सीएचसी कराया गया भर्ती । जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बच्ची ने पंखा चलाने को स्विच ऑन किया तभी धमाके के साथ बैटरी फट गई। जिससे बच्ची घायल हो गई।