हरदोई: हरदोई में मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ
Hardoi, Hardoi | Apr 7, 2026 उत्तर प्रदेश सरकार की मंशानुसार “मिशन शक्ति” विशेष अभियान (फेज-05) के द्वितीय चरण के तहत कोतवाली शहर क्षेत्र के गांधी भवन में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भाग लेकर महिलाओं,छात्राओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा,सम्मान के प्रति जागरूक किया।