बरेली: शीशगढ़ थाना पुलिस ने दो आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल
शीशगढ़ पुलिस टीम ने कृष्णपाल, प्रियांशु को दो मोटरसाइकिलों के साथ आज मंगलवार को गिरफ्तार किया है। बरामदगी में हीरो एचएफ डीलक्स और बजाज प्लेटिना बरामद की गई है। थाना प्रभारी ने आज मंगलवार को बताया कि आरोपियों की तलाश पुलिस को काफी समय से थी। आज सूचना पर आरोपियों को पकड़ा गया है।