बरेली: भुता पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भुता थाना पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युनिस को पुलिस ने तिवरिया-बंजरिया चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। युनिस पर धारा 363, 366, 376(2)(N) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश बाबू मिश्रा, उप निदेशक चैनूराम राणा और कांस्टेबल ओमरवीर बंसल की अहम भूमिका रही।