बरेली: एएनटीएफ यूनिट के साथ सीबीगंज पुलिस ने पकड़ा युवक, करोड़ों की नशीली दवाइयां बरामद
एएनटीएफ यूनिट ने सीबीगंज में पुलिस टीम के साथ मिलकर मंगलवार को एक मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने अपना नाम मुन्ने बताया है, जिसके पास से नशीली दवाइयां जिनकी अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है और एक मोबाईल के साथ 1 लाख 66 हजार 630 रुपये नकदी बरामद की गई है।