गुमला: खून चढ़ाने के बाद बिगड़ी तबीयत, किडनी खराब होने पर मरीज रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Jun 30, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के किडरो बसुआ गांव निवासी 44 वर्षीय सुनील उरांव को शरीर में खून की कमी होने के कारण परिजनों ने सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसे दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया। परिजनों के अनुसार रक्त चढ़ाने के बाद उसके शरीर में संक्रमण हो गया जिससे दोनों पैरों में गंभीर जख्म बन गए और स्थिति में सुधार नहीं हुआ।