घोड़ाडोंगरी: सांदीपनि विद्यालय की नई इमारत तैयार, जल्द होगा लोकार्पण; छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
घोड़ाडोंगरी के सांदीपनि विद्यालय को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे विद्यालय के प्राचार्य ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि स्कूल की नई बिल्डिंग अब लगभग पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुकी है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और केवल कुछ छोटे-मोटे काम ही शेष हैं, जिन्हें जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।