बंशीधरनगर (नगर उंटारी): श्री बंशीधर नगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, बीएलओ को घर-घर फॉर्म वितरण का निर्देश
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चलने वाले एन्यूमरेशन फेज की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर नगर ऊंटारी स्थित राजकीयकृत अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय में राजनीतिक दलों के बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का संयुक्त निरीक्षण निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी