भानपुरा: भैंसोदामंडी पुलिस ने कार्रवाई कर कार से 170 ग्राम एमडी ड्रग्स और 4.5 किलो डोडाचूरा बरामद किए
भैंसोदामंडी पुलिस ने रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर 170 ग्राम एमडी ड्रग्स और साढ़े चार किलो डोडाचूरा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से कार भी जब्त की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ भवानीमंडी के शाजमान से लाना तथा इंदौर में बेचना बताया है। फिलहाल दोनों आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।