अररिया: चैनपुर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 17, 2024 पैकटोला पंचायत के चैनपुर वार्ड संख्या 15 में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला पैकटोला पंचायत के चैनपुर वार्ड संख्या 15 निवासी वासील की पत्नी मिश्राना बताई जा रही हैं.