पन्ना: बृहस्पति कुंड हादसा: सेल्फी के चक्कर में गहरे पानी में बहे युवक का 20 घंटे बाद भी नही लगा सुराग।
Panna, Panna | Aug 3, 2026 पन्ना के बृहस्पति कुंड में सेल्फी लेते समय 22 वर्षीय सुखेंद्र सिंह गहरे पानी में बह गया। हादसे के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी SDERF की टीम तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। पूर्व में कई हादसे होने के बावजूद सुरक्षा व फेंसिंग के कड़े इंतजाम न होने से प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है।