फारबिसगंज: नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह नाला का पानी सड़कों पर बहने से लोगों में आक्रोश
फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के कई जगहों पर नाला का पानी सड़कों पर बहने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। शुक्रवार को एक बजे स्थानीय लोगों ने बताया शहर के छोटी पानी टंकी के सामने से गोयल स्कूल जाने वाले सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। लोगों को आवागमन में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।