बक्सर: चुरामनपुर में मिले दो लावारिस बच्चे, औद्योगिक थाने में सुरक्षित रखे गए
Buxar, Buxar | Nov 8, 2025 जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरामनपुर में दो बच्चे लावारिस स्थिति में सड़क पर घूमते हुए पाए गए। दोनो की उम्र क्रमशः लगभग 3 व 4 वर्ष बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जब बच्चों को इधर-उधर भटकते देखा तो इसकी सूचना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में ले लिया है।