कोटा के बहुचर्चित चंद्रेसल मठ महंत देवानंद हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या की साजिश के पीछे ट्रस्ट और करोड़ों की संपत्ति विवाद का दावा किया है। पुलिस के अनुसार कथित अध्यक्ष संतोष कुमार राय ने महंत की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। 5 जून की रात आरोपी मठ पहुंचे, पहले नंदनवन महाराज के कमरे की बाहर से कुंडी लगाई और फिर सो रहे महंत देवानंद पर चाकुओं से हमला कर दिया। जान बचाकर भागने की कोशिश करने पर भी आरोपियों ने उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता संतोष कुमार राय और पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आदित्य वर्मा, अंकित बैरवा और एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
Ladpura, Kota | Jun 11, 2026