रामपुर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शिक्षिका की मौत, पति पर हत्या का आरोप
Rampur, Rampur | Apr 6, 2026 सोमवार को दोपहर 2:00 बजे अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक शिक्षिका की लाश मिली है। परिजनों ने पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के आरोप के बाद पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार करेगी।