झालरापाटन: क्यासरा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत, पांच लोग घायल, चार युवकों को झालावाड़ रेफर, एक को मिली छुट्टी
झालावाड़ के क्यासरा मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कुल पांच युवक घायल हो गए।घायल युवकों में से चार को गंभीर चोटें आने के कारण झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, एक अन्य युवक को मामूली चोटें थीं, जिसे डग के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।