नरवर: क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, विधायक कैलाश कुशवाह शामिल
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरवर द्वारा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार नरवर को ज्ञापन सौंपा गया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कल्लूराम कुशवाह के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में महंगाई, बढ़ते अपराध, किसानों की समस्याएं, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी एवं सहकारी बैंक घोटाले सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे