किशनगंज: बाइक सर्विस सेंटर पर काम कर रहे बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त
जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली भंवरगढ़ कस्बे में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बाइक सर्विस सेंटर पर कार्यरत बालक को मुक्त कराया गया। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां एक नाबालिग बालक मजदूरी करते हुए पाया गया। टीम ने बालक को बाल श्रम से मुक्त कराते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।