औराई: बेदौल गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदौल गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का पहचान शिवजी राय की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार की शाम वे सड़क पार कर रहे थे।