सोनपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर अवैध संपर्क मार्ग हटाए गए, 30 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
Sonepur, Saran | Apr 21, 2026 सोनपुर अनुमंडल क्षेत्र में छपरा-हाजीपुर चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के मार्ग अधिकार क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रशासन ने मंगलवार को2बजे सख्त कार्रवाई की है। लगभग 30 प्रतिष्ठानों व इकाइयों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग से बनाए गए सीधे संपर्क मार्ग को हटाया गया।