पूरनपुर: चीनी मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम
पूरनपुर वुधवार रात घर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।