किशोर न्याय (बालकों की देखरेख व संरक्षण) अधिनियम को लेकर स्वामी विवेकानंद सभागृह में कार्यशाला हुई।संरक्षण अधिकारी ज्योति खेड़े व आउटरीच कार्यकर्ता राहुल महाजन ने मैदानी अमले की 240 लोगों की टीम को प्रशिक्षण दिया। इसमें किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों,जिला बाल संरक्षण यूनिट में कार्यरत अमले, बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के दायित्व की जानकारी दी गई|