हैदरनगर: एसआईआर ड्यूटी में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति से हैदरनगर बाजार मिडिल स्कूल की पढ़ाई ठप,अभिभावकों में भारी आक्रोश
हैदरनगर बाजार क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय हैदरनगर में शिक्षकों की भारी कमी के कारण पठन - पाठन व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। गुरुवार दोपहर दी बजे तक विद्यालय में 250 से अधिक छात्र - छात्राएं की संख्या पाए जाने के बावजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षक ही कार्य करते देखे गए। इस हालात में सभी कक्षाओं का नियमित संचालन असंभव रहा।