बिहार में लागू मध्यनिषेधउत्पाद अधिनियम को और प्रभावी बनाने तथा सीमा पार उत्तर प्रदेश से होने वाली शराब तस्करी पर पूरी तरह रोक लगाने को लेकर मांझी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। इसी क्रम में सरयू नदी के डुमाई गढ़ घाट पर नया स्थाई पुलिस चेक पोस्ट बनाया गया है। यहां एक पुलिस अधिकारी सहित आधा दर्जन जवानों की तैनाती कर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।