सूरतगढ़: वृद्धा से सोने की बालियां लूटने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, सिटी पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, बालियां बरामद
सूरतगढ़ की सिटी थाना पुलिस ने वृद्ध महिला से मारपीट कर सोने की बालियां लूटने के मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई बालियां भी बरामद कर ली हैं। आरोपियों ने 25 मार्च को धापा देवी के साथ मारपीट कर बालियां छीनने की वारदात कबूल की। सीआई ने गुरूवार रात प्रकरण का खुलासा करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।