रामपुर: ग्राम जालिफ नगला इस्लाम नगर में 40 वर्षीय महिला की मिलक में ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत
Rampur, Rampur | Aug 19, 2025 मंगलवार को दोपहर दो बजे परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना मिलक क्षेत्र के ग्राम जालिफ नगला इस्लाम नगर निवासी 40 वर्षीय सरफराज, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, सोमवार को शाम करीब 5 बजे मिलक में ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। उनका इलाज बरेली में चल रहा था। मंगलवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।