बेगूसराय: एचपीवी इंजेक्शन के बाद 3 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, हुई बेहोश
बेगूसराय में बृहस्पतिवार को एचपीवी इंजेक्शन लेने के बाद अचानक 3 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई और तीनों बेहोश हो गई। मामला बखरी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय राटन की है। तबीयत बिगड़ते ही परिजन और शिक्षकों ने तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से घर भेज दिया गया।