बांका: कटोरिया बस स्टैंड के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक हुआ जख्मी
Banka, Banka | Jul 9, 2026 शहर के कटोरिया बस स्टैंड के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। जख्मी का प्राथमिक उपचार गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे अस्पताल में किया गया। जानकारी के अनुसार गांधी चौक निवासी विवेक कुमार बाइक से किसी काम के लिए बाजार जा रहा था।इस दौरान कटोरिया बस स्टैंड के पास एक बच्चा सामने से दौड़ गया। जिसे बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर गिर गई