हरदा: विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक कार्यालय का पता बदला, अब इंदौर रोड, छोटी हरदा से होगा संचालन
Harda, Harda | Apr 28, 2026 मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, हरदा वृत्त के महाप्रबंधक (संचालन एवं संधारण) कार्यालय को नए भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। अब यह कार्यालय इंदौर रोड स्थित छोटी हरदा में संचालित होगा। पूर्व में यह कार्यालय प्रताप टॉकीज के पास, परशुराम चौक, हरदा में संचालित हो रहा था।