कोडरमा: हिट एंड रन मामलों के लंबित मुआवज़ा भुगतान के लिए विशेष शिविर का आयोजन
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक दिनांक 02 अप्रैल 2026 में लिए गए निर्णय एवं उपायुक्त, कोडरमा के निर्देशानुसार Hit & Run से संबंधित लंबित मुआवजा भुगतान मामलों के शत-प्रतिशत निष्पादन हेतु जिले के विभिन्न अंचलों में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को चंदवारा, 11 अप्रैल 2026 को जयनगर में शिविर होगा।