श्रीगंगानगर। बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे डॉ.एसएस टांटिया मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) में इनफर्टिलिटी क्लीनिक और ब्रेस्ट क्लीनिक का उद्घाटन किया। यहां उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने जेआर टांटिया चैरिटेबल नशा मुक्ति परामर्श केंद्र में युवाओं सेे संवाद किया।