अमरोहा: गांव गजरौला प्रभुवन में बीएलओ द्वारा बाटी जा रही मतदाता पर्ची, डीएम ने देर रात पहुंचकर मतदाताओं से ली जानकारी
Amroha, Amroha | Apr 21, 2024 अमरोहा लोकसभा में 26 अप्रैल को मतदान होना है। अमरोहा डीएम राजेश कुमार त्यागी के निर्देश पर गांव गांव घर-घर जाकर बीएलओ मतदाता पर्ची बांट रहे हैं। रात जोया ब्लाक के गांव गजरौला प्रभु वन में बीएलो के द्वारा पर्ची बांटी जा रही थी। रात करीब 9:00 बजे डीएम राजेश कुमार त्यागी अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और मतदाताओं से जानकारी ली ।