सिरौली गौसपुर: लोध पुरवा गांव के पास ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, देखिए महिला के परिजन ने क्या कहा
रविवार की सुबह करीब 5:30 बजे तहसील सिरौली गौसपुर अंतर्गत लोध पुरवा गांव में फूलमती वर्मा पत्नी पारसनाथ वर्मा को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे फूलमती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भतीजे के द्वारा घटना की जानकारी दी गई कि उनके चाची को कटका नाला पुल के पास ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।