चितरंगी: सिंगरौली नगर निगम कमिश्नर एवं डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में नौगढ़ काचन नदी मे स्वच्छता अभियान चलाया गया।
नौगढ़ में काचन नदी पर नगर निगम सिंगरौली के कमिश्नर एवं डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में नगर निगम सिंगरौली द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया और यह संदेश दिया गया कि प्राकृतिक का संरक्षण करना बहुत ही जरूरी है वही नगर निगम कमिश्नर ने सभी से निवेदन किया की जल का संरक्षण करें और पेड़ लगाए एवं नदी तालाबों को बचाए जिससे आपके गांव का जलस्तर नीचे ना जाए।