बरेली: युवक ने पालतू कुत्ते को दिया जहर, फिर खुद भी की आत्महत्या, एसपी सिटी मानुष पारीक ने ये कहा
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक युवक और उसके पालतू कुत्ते की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके किराये के कमरे में मिला, जहां कुत्ता भी मृत पाया गया। कमरे से सल्फास की पुड़िया मिलने पर जहर खाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किए और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।