फतेेहपुर: बाराबंकी के फतेहपुर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में ग्रामीणों को मिली मुफ्त जांच, दवाएं और विशेषज्ञ सलाह
बाराबंकी के फतेहपुर तहसील क्षेत्र स्थित मंझगावां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस मेले में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया।