फूलपुुर: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
फूलपुर क्षेत्र केपहसी गांव में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित राम लाल ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि विपक्षी उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार 12 बजे मिली जानकारी।