उदयपुर: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्थित निज निवास में आम जनता की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अपने निज निवास लखनपुर में जनदर्शन के माध्यम से आम जनता की समस्या सुनी। उन्होंने क्षेत्र वासियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए हैं।