हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ परिवहन विभाग ने अप्रैल महीने में 150 चालान कर 16 लाख रुपये का वसूला जुर्माना, सड़क सुरक्षा अभियान में आई तेजी
हनुमानगढ़ परिवहन विभाग की टीम ने यातायात सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले के खिलाफ अप्रैल महीने में करीब 150 चालान किए है, जिनमें ओवरलोड वाहनों के 51 चालान शामिल है। ओवरलोडिंग के मामले में विभाग की ओर से सख्ती दिखाते हुए 16 लाख रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई है। कर जमा नहीं करवाने वाले 30 वाहनों के चालान कर उन्हें जब्त किया गया है।