लुण्ड्रा: सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम पंचायत बरकेला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया
हम आपको बता दे क्या दिनांक 1 मई 2026 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम पंचायत बरकेला में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।25 ग्राम पंचायतों को मिलाकर बनाए गए क्लस्टर में शिविर आयोजित हुआ। जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।