आगरा: पुलिस लाइन में पुलिस पेंशनर्स कार्यालय का शुभारंभ पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने फीता काटकर किया
पुलिस लाइन्स, आगरा में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की सुविधा के लिए नवीनीकृत “पुलिस पेंशनर्स कार्यालय” का उद्घाटन पुलिस आयुक्त दीपक कुमार (IPS) व अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने फीता काटकर किया। इस कार्यालय में पेंशन संबंधी कार्य, शिकायत निवारण व अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। अधिकारियों ने पेंशनर्स के कल्याण को प्राथमिकता देने की बात कही।